अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल पूरे किये
24-Jun-2022 01:51 PM 2973
मुंबई, 24 जून (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल पूरे कर लिये हैं। अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चाओं में हैं।अनिल कपूर ने इस फिल्म के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने 39 साल भी पूरे कर लिए हैं। अनिल कपूर ने वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म वो सात दिन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म वो सात दिन की 39वीं वर्षगांठ मनाते हुए अनिल कपूर ने ट्विटर पर फिल्म की एक तस्वीर भी साझा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^