अनिल कपूर ने संजीव कुमार की बायोग्राफी संजीव कुमारः द एक्टर वी ऑल लव्ड’ लांच की
10-Jul-2022 06:53 PM 8458
मुंबई, 10 जुलाई (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बायोग्राफी ‘संजीव कुमारः द एक्टर वी ऑल लव्ड’ लॉन्च की। अनिल कपूर ने संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सरी 09 जुलाई के अवसर पर उनकी बायोग्राफी ‘संजीव कुमारः द एक्टर वी ऑल लव्ड’ लॉन्च की।इस किताब को संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला ने राइटर रीता रमामूर्ति गुप्ता के साथ मिलकर लिखा है।अनिल कपूर ने बुक लॉन्च इवेंट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं और संजीव कुमार से जुड़े किस्से और यादों को लोगों से शेयर किया। अनिल कपूर ने ट्विटर और इंस्टा स्टोरी पर इवेंट से दो तस्वीरें शेयर करते हुए खुद को सम्मानित और गर्वित बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “हम सभी को प्यार करने वाले अभिनेता संजीव कुमार के जीवन और काम का जश्न मनाते हुए बुक लॉन्च का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, जिनकी जयंती भी आज है… इस खास मौके को याद करने का सही तरीका है। बुक लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने बताया कि फिल्म ‘वो सात दिन’ के लिए संजीव कुमार ने 25 हजार रुपए देकर उनकी मदद की, तब जाकर फिल्म पूरी हुई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^