अंजू और हर्षिता ने रजत, मनीषा और अंतिम कुंडू ने जीता कांस्य पदक
14-Apr-2024 11:40 PM 7462
बिश्केक 14 अप्रैल (संवाददाता) भारत की महिला पहलवान अंजू और हर्षिता ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 के चौथे दिन क्रमश: महिलाओं के 53 किग्रा और 72 किग्रा में रजत पदक जीते वहीं मनीषा (महिलाओं के 62 किग्रा) और अंतिम कुंडू (महिलाओं के 65 किग्रा) ने भी प्रतियोगिता के चौथे दिन कांस्य पदक जीतकर पदकों की संख्या चार कर दी। किर्गिस्तान के बिश्केक में रविवार को मिले इस पदकों के साथ ही भारत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में अब तक नौ पदक जीत लिये हैं। इससे पहले उदित और राधिका ने रजत पदक और अभिमन्यु, विक्की और शिवानी पवार ने कांस्य पदक हासिल किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^