अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव भोपाल में आज से
21-Jan-2023 10:21 AM 7838
भोपाल, 21 जनवरी (संवाददाता) आठवां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आज यहां प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 24 जनवरी तक आयोजित होने वाला यहा आयाेजन यहां मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नालॉजी परिसर में प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए विज्ञान महोत्सव में आए प्रतिभागियों और मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि वे सभी का इस अवसर पर अभिनंदन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृत काल में आयोजित यह महोत्सव विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तरक्की में मददगार साबित होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^