अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने योग से बदली अपनी जिंदगी
21-Jun-2025 03:26 PM 6172
मुंबई, 21 जून (संवाददाता) बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने योग को सिर्फ एक फिटनेस ट्रेंड नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने योग के ज़रिए न सिर्फ अपने शरीर को मजबूत बनाया, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी पाया।बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के लिए योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का सहारा रहा है। डिप्रेशन से जूझने के दौरान योग ने उन्हें संबल दिया। उनके शांत चेहरे और मजबूत फैसलों में उनके योग अभ्यास की झलक साफ नजर आती है।दीपिका योगा को उतनी ही गंभीरता से लेती हैं जितनी अपनी एक्टिंग को। वो टॉप योगा एक्सपर्ट्स के साथ ट्रेनिंग करती हैं और गहराइयां में तो खुद योगा ट्रेनर बन गई थीं। मानसिक स्पष्टता हो या शारीरिक मज़बूती ।योग उनकी सेल्फ-केयर किट का सुपरस्टार है।करीना कपूर खान के लिए योग फिटनेस से कहीं बढ़कर है। 108 सूर्य नमस्कार से लेकर फिल्म शेड्यूल्स के बीच स्ट्रेचिंग तक, योग ने उन्हें मां बनने से लेकर सुपरस्टार बनने तक हर मोड़ पर साथ दिया है।करीना का फिटनेस ग्लो योग का कमाल है।उनके लिए योग मतलब है ,अंदर शांति, बाहर शक्ति और बीच में परफेक्ट बैलेंस।शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बॉलीवुड की उन पहली अभिनेत्रियों में में से हैं, जिन्होंने योग को पूरे देश में लोकप्रिय बनाया। उनकी डीवीडी, ऐप्स और ऑनलाइन सेशन्स ने योग को घर-घर पहुंचाया। उनकी फिटनेस और ग्लो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।योग और शिल्पा का रिश्ता पुराना है, और ये आज भी सुपर स्ट्रॉन्ग है। उन्होंने तो बॉलीवुड में योगा को मेनस्ट्रीम बना दिया था ।आज भी सुबह-सुबह योगा करना उनके दिन की शुरुआत है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर पुराने-नए योगा फॉर्म्स का फ्यूजन दिखाकर प्रेरित करती हैं।मलाइका अरोड़ा का नाम आते ही फिटनेस और योग दोनों याद आ जाते हैं। ऐरियल योग हो या कठिन आसन, मलाइका अपने स्टाइल और अनुशासन से लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं।फिटनेस का पर्याय बन चुकीं मलाइका के लिए योग सिर्फ एक्सरसाइज़ नहीं, एक जज़्बा है। उन्होंने महिलाओं के लिए खास दिव्य योगा की शुरुआत की है।एक ऐसी जगह जहां अंदर से तंदरुस्ती की बात होती है। वो चाहे पेचीदा आसन कर रही हों या बाकी लोगों को हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाने की सलाह, मलाइका हर कदम पर ग्रेस और स्ट्रेंथ की मिसाल हैं।जैकलीन फर्नांडिस योग को एक जश्न की तरह जीती हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में आपको न जाने कितने बार उल्टे लटके हुए योग आसनों में उनकी मुस्कान नजर आएगी। योग के साथ उनकी एनर्जी और पॉज़िटिविटी देखते ही बनशालिनी पांडे के लिए योग फिल्मी दुनिया की भाग-दौड़ में शांति पाने का तरीका है। वो अपने भीतर के संतुलन को बनाए रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं, जिससे उन्हें नए किरदारों में ढलने और खुद से जुड़ने में मदद मिलती है।कुब्रा सैत के लिए योग सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि अंदरूनी मजबूती पाने का जरिया है। वो सोशल मीडिया पर अपने अनुभव खुले दिल से शेयर करती हैं, जिससे उनके फैंस भी अपने मन की उलझनों से लड़ने की ताकत पाते हैं।ती है।ईशा गुप्ता योग को अनुशासन और समर्पण के साथ अपनाती हैं। उनके फिट शरीर और ग्लो के पीछे उनका योग का सफर छुपा है। उनके लिए योग एक ऐसा माध्यम है जिससे वो अपने मन और आत्मा से जुड़ती हैं।संदीपा धर के लिए योग अपने शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने का जरिया है। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने शांत और खूबसूरत योग पोस्ट्स शेयर करती हैं, जो लोगों को सच्चे वेलनेस का मतलब समझाते हैं।आकांक्षा शर्मा के लिए योग एक रोज़ का नियम है। चाहे सुबह के सूर्य नमस्कार हों या कठिन आसन, योग उनके लिए आत्मविश्वास और आत्म-प्रेम का माध्यम है।आकांक्षा रंजन कपूर योगा की सच्ची भक्त हैं। अक्सर उन्हें योगा सेशन से निकलते हुए देखा जाता है, पोस्ट-योगा ग्लो के साथ। उनके लिए योगा हैआत्म-अनुशासन, शांति और रीसेट बटन। एक ऐसी प्रैक्टिस जो उनके बिज़ी ऐक्टर-लाइफ को थोड़ी ठहराव देती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^