अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का 75 दिन का समारोह पुणे में
05-Apr-2024 06:37 PM 9023
नयी दिल्ली 05 अप्रैल (संवाददाता) वर्ष 2024 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के 75 वें दिन का महोत्सव रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में होगा और इसमें पांच हजार से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि महोत्सव में ग्राम प्रधानों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूहों, आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों, आवासीय कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), महिला कल्याण संगठनों, स्कूली बच्चों और अन्य व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^