अंतरिक्ष उद्योग में पैर जमाने की संकल्प-शक्ति का प्रमाण दे रहा है निजी क्षेत्र: स्पेस एसोसिएशन
26-Nov-2022 11:36 PM 3336
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (संवाददाता)अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के संगठन इंडियन स्पेस एसोसिएशन (आईस्पा) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) के राॅकेट से शनिवार को भारतीय स्टार्टाअप इकाइयों द्वारा विकसित उपग्रहों के प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अंतरिक्ष उद्योग में अपनी भूमिका स्थापित करने की निजी इकाइयों की दृढ इच्छा शक्ति का प्रमाण बताया है। संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने एक बयान में कहा, ‘ इसरो के प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी54/ईओएस-06 पर ‘पिक्सेल- और ‘ध्रुव’ अंतरिक्ष उपग्रहों के प्रक्षेपण मिशन ने आज फिर से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप की क्षमता और क्षमता का प्रदर्शन किया । आज का प्रक्षपण भारतीय निजी अंतरिक्ष उद्योग द्वारा नई चुनौतियों का सामना करने और इसके लिए जोर देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का विकास करने में योगदान करने के उसके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^