अंतरिम बजट से विपक्ष अवाक और आश्चर्य चकित: त्रिपाठी
04-Feb-2024 06:29 PM 6931
देवरिया,04 फरवरी(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि राष्ट्र को समर्पित अंतरिम बजट देश की सुरक्षा को ध्यान रखकर पेश किया गया है और इससे विपक्ष अवाक तथा आश्चर्य चकित है। सांसद त्रिपाठी आज यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेश अन्तरिम बजट 2047 के विकसित भारत का बजट है।पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनावी वर्ष होने के बाद भी बजट लोकलुभावन नही बल्कि राष्ट्र को समर्पित बजट है। देश के चार स्तम्भों गरीब,युवा,महिला,किसान को ध्यान में रखकर यह बजट पेश हुआ है।उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को हासिल करने वाले इस बजट में एक करोड़ गरीबों को आवास और दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का प्रावधान किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^