अंतरिम बजट, विकास परक और आमजन के कल्याण का बजट: यादव
12-Feb-2024 11:36 PM 4018
भोपाल, 12 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को विकास परक और नागरिकों के कल्याण का बजट बताया है। डॉ यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि यह बजट शिक्षा, सिंचाई, कृषि, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक‍ निर्माण, शहरी विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, स्वास्थ्य और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े प्राथमिक क्षेत्र और जनकल्याण के कार्यों के लिए पर्याप्त राशि के प्रावधान के साथ तैयार किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^