अंतिम छोर तक पहुंच रहा है गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ : स्वतंत्रदेव
13-May-2022 10:00 PM 2044
अमरोहा, 13 मई (AGENCY) उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास में सफल हो रही है। सिंह ने शुक्रवार को यहां आयोजित जनचौपाल में कहा कि देश की नदियों के जल का सदुपयोग सुनिश्चित करना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भूजल प्रबंधन और वर्षा जल संचयन के लिए उत्तर प्रदेश में तेजी से कार्य हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मुरादाबाद मण्डल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने यहां जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों से उनका हाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। इसके बाद मखदूमपुर गांव में आयोजित जनचौपाल में लोगों ने पूरे जिले में दूषित हो चुके पेयजल की समस्या जलशक्ति मंत्री के सामने रखी। साथ ही लोगों ने जिला प्रशासन की कार्य संस्कृति तथा तहसील थाने से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी ग्रामीणों ने सिंह से शिकायत की। इसके जवाब में सिंह ने कहा कि 2024 तक सभी घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि नल की टोंटी से ण्क घर तक पानी पहुंचान में सरकार को 11 हजार रुपये खर्च करना पड़ रहा है। इस काम में औसतन एक गांव में पाइप लाइन बिछाने का लगभग दो करोड़ रुपये खर्चा आता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^