अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी
14-Jun-2022 05:31 PM 3791
मुंबई, 14 जून (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपनी पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी है। किरण खेर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही है।इस खास मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने एक खास मैसेज के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘कू’ पर कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर कर अपनी पत्नी किरण खेर के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। किरण खेर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अनुपम खेर अपने पोस्ट में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे प्यारी किरण. ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां आपकी झोली में डाल दे। आपको एक लंबी आयु, स्वस्थ और सुकून भरी जिंदगी मिले। आपकी जिंदगी यूं ही हमेशा हंसते हुए गुजरे। आप ईश्वर की बनाई सबसे खास इंसान हो।ईश्वर करे जल्दी से जल्दी सिकंदर की शादी हो जाए। बस इतनी सी मेरी दुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^