अनुराग ठाकुर रविवार को दिल्ली हॉकी वीकेंड लीग 2021-22 का करेंगे उद्घाटन
09-Oct-2021 03:58 PM 4423
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (AGENCY) केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कल यहां दिल्ली हॉकी वीकेंड लीग 2021-22 का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली हॉकी इस लीग का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ मिलकर कर रहा है। लीग का पहला मैच सुबह नौ बजे से मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में श्याम लाल कॉलेज और फेथ क्लब टीम के बीच खेला जाएगा। श्याम लाल कॉलेज हाल ही में दिल्ली स्टेट सीनियर हॉकी चैंपियनशिप का चैंपियन बना था। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ तथा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डाॅ. नरिंदर ध्रुव बत्रा और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान भी बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^