'अन्याय की गारंटी' है कांग्रेस का घोषणा पत्र : शर्मा
05-Apr-2024 07:35 PM 6945
भोपाल, 05 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' के संदर्भ में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र भ्रम का पुलिंदा और 'अन्याय की गारंटी' है। श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने भारत की संस्कृति, किसान, गरीब, महिलाएं सब के साथ अन्याय किया है। महिलाओं का अपमान करना, बेरोजगारी पक्की करना, बेबस मजदूर, तानाशाही और दिखावे का लोकतंत्र कांग्रेस की पहचान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^