अफगानिस्तान में दोबारा आये भूकंप से पांच लोगों की मौत, कई घायल
24-Jun-2022 09:02 PM 3226
काबुल, 24 जून(AGENCY) अफगानिस्तान के पाकटिका प्रांत के गयान जिले में शुक्रवार को भूकंप के झटके आने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए। शिन्हुआ ने तालिबान के द्वारा नियुक्त किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक पाकटिका प्रांत के गयान जिला में शुक्रवार को दुर्भाग्य से एक बार फिर स्थानीय समय के अनुसार करीब सुबह दस बजे भूकंप आया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है और 11 अन्य घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी अफगानिस्तान के पाकटिका जिला और खोस्त प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी और अन्य 1,600 लोग घायल हो गए। देश में भूकंप से प्रभावित इलाकों में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^