अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, तीन घायल
07-Jun-2024 06:04 PM 2288
जलालाबाद 07 जून (संवाददाता) पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हाफिज मावलावी अब्दुल बसीर जाबुली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्री जाबुली ने बताया कि यह दुर्घटना खोगयानी जिले में कल रात उस समय हुई जब दो वाहन तेज गति से चलने के कारण आपस में टकरा गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया। अफगानिस्तान में हर साल यातायात दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है, जिसका कारण खराब सड़क की स्थिति, ऊबड़-खाबड़ इलाके, ओवरलोडिंग और तेज़ गति है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^