अफगानिस्तान: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 21 घायल
23-Jun-2023 04:46 PM 2928
पुल ए-खुमरी 23 जून (संवाददाता) अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बागलान में शुक्रवार को बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत तथा 21 अन्य घायल हो गये। प्रांत के यातायात प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख सफीउल्ला खान ने बताया कि यह हादसा आज सुबह दोषी जिला में राजमार्ग पर हुआ जहां एक यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकरायी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 21 अन्य घायल हो गये। इससे पहले गत रविवार शाम को अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत तखर में हुए हादसे तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य लोग घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^