अर्जेंटीना को हराकर तालिका में शीर्ष पर लौटा भारत
09-Jun-2023 12:05 AM 1217
आइंडहोवन, 08 जून (संवाददाता) कल शाम मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां चल रही एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में अर्जेंटीना के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ वापसी की। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (33वां मिनट), अमित रोहिदास (39वां मिनट) और अभिषेक (59वां मिनट) ने एक-एक गोल से जीत में योगदान दिया, जबकि गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने कई मौकों पर शानदार बचाव करके अर्जेंटीना को खाता नहीं खोलने दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^