अर्जेंटीना ने मिस्र को 14-0 से रौंदा
25-Nov-2021 06:40 PM 6766
भुवनेश्वर, 25 नवंबर (AGENCY) विश्व की बेहतरीन हॉकी टीमों में से एक अर्जेंटीना जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने यहां गुरुवार को एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 में पूल डी के दूसरे मैच में मिस्र को 14-0 से रौंद दिया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन का यह पहला मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। अर्जेंटीना ने मैच में शुरुआत से ही दबदबा बनाया और विपक्षी मिस्र को दबाव में डाल दिया। फैकुंडो जराटे ने तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दाग कर स्कोर का खाता खोला। इसके बाद अर्जेंटीनियाई खिलाड़ियों की ओर से लगातार गोल दागे गए, जबकि मिस्र के खिलाड़ी दबाव में दिखे और एक भी गोल नहीं कर पाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^