अरुणाचल में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी
18-Jul-2022 04:08 PM 7414
ईटानगर 18 जुलाई (AGENCY) देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के नोकमे नमती हॉल में सोमवार को वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ खड़ा किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग करने वाले पहले व्यक्ति थे। उपमुख्यमंत्री चोउना मीन और लिरोमोबा के विधायक न्यामार करबाक दूसरे और तीसरे नंबर पर वोट डाले। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश पाल गंगवार और सहायक निर्वाचन अधिकारी-विधानसभा सचिव कागो हाबुंग और अतिरिक्त सचिव तदर मीणा की उपस्थिति में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। खबर लिखे जाने तक 55 से ज्यादा विधायकों ने वोट डाला। मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^