असम में अहोम राजवंश का समाधि स्थल 'मोइदम' विश्व धरोहर में शामिल
26-Jul-2024 08:16 PM 7422
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (संवाददाता) असम के चराइदेव जिले में स्थित प्राचीन अहोम राजवंश के टीले वाले समाधि-स्थल 'मोइदम' को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह घोषणा यहां चल रही यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की 46वीं बैठक के दौरान शुक्रवार को की गई। असम की 'मोइदम' भारत की 43वीं संपत्ति है, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूची में स्थान मिला है। असम की दो और सम्पत्तियों काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और मानस वन्यजीव अभयारण्य को इससे पहले 1985 में प्राकृतिक श्रेणी की विश्व धरोहरों में शामिल किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^