असम से 330 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया , किसी की वापसी नहीं: हिमंत
09-Jun-2025 11:40 PM 6788
गुवाहाटी, 09 जून (संवाददाता) असम सरकार ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने या रहने वाले बंगलादेशी नागरिकों पर कड़ा रुख दोहराते हुए कहा है कि लगभग 330 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया है और उनमें से कोई भी वापस नहीं आया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा , “उनके लिए वापस लौटना संभव नहीं है और हम इसके लिए दृढ़ हैं और उनकी वापसी में तेज़ी लायी जाएगी। जिस तरह से बंगलादेश और पाकिस्तान से अवैध प्रवासी राज्य में घुसे हैं, हमें राज्य को सुरक्षित रखने के लिए और ज़्यादा सक्रिय कदम उठाना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^