असीम मुनीर ने पाकिस्तान के नये सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला
29-Nov-2022 07:10 PM 4650
इस्लामाबाद 29 नवंबर (संवाददाता) जनरल असीम मुनीर ने मंगलवार को देश के पूर्वी पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में आयोजित समारोह में पाकिस्तान के 17वें सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने समारोह में जनरल मुनीर को कमान सौंपी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक, सैन्य अधिकारी, राजनयिक और सार्वजनिक अधिकारी भी मौजूद थे। छह साल तक पद पर बने रहने वाले जनरल बाजवा ने समारोह को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि जनरल मुनीर की नियुक्ति देश और सेना दोनों के लिए सकारात्मक साबित होगी। जनरल मुनीर को गुरुवार को देश के सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था जब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को उन्हें चुनने की सिफारिश को मंजूरी दे दी थी। वह देश के संविधान के अनुसार तीन साल की अवधि के लिए सेना प्रमुख बने रहेंगे। नए सेना प्रमुख को सितंबर 2018 में तीन सितारा जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया था। वह सैन्य खुफिया और देश की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक भी रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^