अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर
22-Aug-2024 12:05 AM 2848
जयपुर, 21 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के भूजल मंत्री कन्हैया लाल ने कहा है कि विषम भौगोलिक परिस्थिति और भूजल की अत्यधिक कमी से जूझ रहा राजस्थान अटल भूजल योजना से जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। श्री कन्हैयालाल बुधवार को अटल भूजल योजना के तहत राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई जयपुर द्वारा राज्य कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था और विकास जल की उपलब्धता पर निर्भर करता है। नवीन उद्योगों की स्थापना भी जल की उपलब्धता वाले राज्यों में अधिक होती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^