अटल बिहारी वाजपेई के सपनों के झारखंड को झामुमो और कांग्रेस ने मटियामेट कर दिया : मोहन यादव
23-Sep-2024 11:55 PM 3498
गिरिडीह 23 सितम्बर (संवाददाता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपनों के झारखंड को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)और कांग्रेस ने मटियामेट कर दिया है। श्री यादव ने सोमवार को यहां गांडेय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में खनिज संपदा का अकूत भंडार है। खनिज संपदा की प्रचुरता से झारखंड देश में सबसे उन्नत राज्य होता पर झारखंड की सत्ता बेइमानों के हाथों में चली गयी है, जिससे यह राज्य विकास के मामले में सबसे निचली पंक्ति पर खड़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^