अतिवर्षा से प्रभावित ग्वालियर की बस्तियों में मदद करने पहुंचे तोमर
18-Sep-2024 10:42 PM 1278
ग्वालियर, 18 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कल से लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न बस्तियों में पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों को मदद मिलने में देरी न हो। जल भराव से प्रभावित परिवारों को शासकीय भवनों में आश्रय दिलाएं और वहां पर भोजन व पेयजल सहित सभी इंतजाम पुख्ता रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^