औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में 3.8 प्रतिशत बढ़ा
12-Feb-2024 08:01 PM 2483
नयी दिल्ली 12 दिसंबर (संवाददाता) विनिर्माण गतिविधियों में आयी तेजी के बल पर दिसंबर 2023 में औद्योगिक उत्पाद सूचकांक में 3.8 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गयी। केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2023 में औद्योगिकी उत्पादन में 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी थी। दिसंबर 2023 में विनिर्माण गतिविधियों में 3.9 प्रतिशत की तेजी जबकि खान गतिविधियों में 5.1 प्रतिशत की बढोतरी देखी गयी। बिजली उत्पादन में 1.2 प्रतिशत की बढोतरी हुयी जबकि नवंबर 2023 में इसमें 5.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक औद्योगिक उत्पादन में 6.1 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^