औद्योगिक विकास के लिए निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन: यादव
23-Feb-2024 07:23 PM 8590
उज्जैन, 23 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों में गति लाएं। सुनियोजित और सुव्यवस्थित ढंग से समस्त आयोजन किए जाएं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव अर्थात समिट के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। डॉ यादव ने उज्जैन के स्मार्ट सिटी कार्यालय में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को समिट का लाभ मिलेगा। प्रदेश में औद्योगिक विकास की बहुत संभावनाएं हैं। इन्हें साकार किया जाएगा। आगामी एक और दो मार्च को उज्जैन की इन्वेटर्स समिट के आधार पर पूरे प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं प्रबल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आमंत्रित करने के लिए यह समिट हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^