औरैया में आदित्यनाथ ने किसानों से किया संवाद
08-Jun-2025 08:07 PM 5697
औरैया, 08 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को औरैया में मक्का किसानों से संवाद किया और उन्हें आय दोगुनी करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोले हैं और पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.16 लाख पुलिसकर्मियों और 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा, ओडीओपी योजना से दो करोड़ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। औरैया के जनता महाविद्यालय अजीतमल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। युवाओं के लिए जो सरकारी भर्तियां निकलती थीं, उसमें चाचा-भतीजे की जोड़ी की ऐसी नजर लगती थी, कि भर्तियां ही रद्द हो जाती थीं। देश के युवा की उम्मीदें टूट जाती थीं और वह बेरोजगार रहता था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^