अवैध कॉलोनियों में नागरिक सुविधाएं देने के प्रयास कर रही सरकार : मंत्री
04-Jul-2024 09:20 PM 4808
भोपाल, 04 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज विधानसभा में कहा कि राज्य के अधिकतर शहरों में अवैध कॉलोनियां एक बड़ी समस्या हैं, सरकार इन्हें वैध नहीं करने जा रही, लेकिन इन कॉलोनियों के निवासियों को नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। श्री विजयवर्गीय ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक हरदीप सिंह डंग के सवाल के जवाब में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरों में अवैध कॉलोनियों की समस्या बहुत है। इसके पीछे एक पूरा 'नेक्सस' काम कर रहा है। ऐसी कॉलोनियां ना बनें, इसके लिए कड़े नियम बनाए जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^