अयोध्या के कार सेवकों को स्मृति करेंगी सम्मानित
20-Jan-2024 11:27 PM 5384
अमेठी 20 जनवरी (संवाददाता) अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को आ रही केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अयोध्या के कार सेवकों को सम्मानित करेंगी। स्मृति ईरानी का यह दौरा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर समर्पित होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अपने निज निवास पर कार सेवकों को सम्मानित करेंगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।अपने आवास पर ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^