अयोध्या की जीत ने खत्म की नफरत की राजनीति: अखिलेश
14-Jun-2024 10:34 PM 7994
अयोध्या 14 जून (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या जिले के लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से अवधेश प्रसाद की जीत से जनता ने नफरत की राजनीति को खत्म कर दिया है। श्री यादव ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित करते हुये कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव ने भारत की राजनीति को बदलने का काम किया है। हमें ऐतिहासिक जीत मिली है। पर इस जीत से हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ी है। हमें अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^