अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बढ़ाये जायेंगे संसाधन
18-Feb-2024 06:51 PM 2540
अयोध्या, 18 फरवरी (संवाददाता) भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरन्तर वृद्धि होने से संसाधनों का विस्तार किया जायेगा। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बराबर वृद्धि हो रही है। इन्होंने बताया कि इसको देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार आवागमन के संसाधनों का विस्तार कर रही है। सरयू नदी पर पुराने जिला गोण्डा पुल के समानान्तर दो लेन का एक पुल और धर्मपथ की चौड़ाई को भी बढ़ाया जायेगा। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार रामलला को दर्शन में कोई परेशानी न हो इसको देखते हुए धर्मपथ का विस्तार के लिए निरीक्षण किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^