अयोध्या में संघ प्रशिक्षण वर्ग की 17 अक्टूबर से होगी शुरुआत
16-Oct-2021 03:44 PM 2134
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (AGENCY) अयोध्या के कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है। इस प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में देश के भर अलग-अलग राज्यों से संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे जिनमें संघ के दूसरे सबसे बड़े पदाधिकारी सर कार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पदाधिकारी चंपत राय समेत कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नाम हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^