अयोध्या में शुरू होने जा रहा है नवदिवसीय अमृत महोत्सव
13-Jan-2024 08:26 PM 3373
अयोध्या, 13 जनवरी (संवाददाता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में चित्रकूट धाम के तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगतगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के नवदिवसीय अमृत महोत्सव का रविवार को दिव्य शुभारंभ हो रहा है। महोत्सव में देश के संत, राजनीतिक व फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। यह अमृत महोत्सव का नव दिवसीय आयोजन रामानंद मिशन के तत्वाधान में अयोध्याधाम पंचकोसी परिक्रमा स्थित बड़ा भक्तमाल की बगिया पर रविवार 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक हो रहा है। नवदिवसीय महोत्सव के क्रम में 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ, श्रीरामकथा संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम है। हनुमन महायज्ञ में सवा करोड़ से अधिक आहुतियां डाली जायेंगी। अमृत महोत्सव से संबंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^