बागपत में रालोद के दो उम्मीदवारों के नामों का एलान
17-Jan-2022 11:05 PM 3627
बागपत 17 जनवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने छपरौली विधानसभा के लिए वीरपाल राठी और बड़ौत विधानसभा से जयवीर तोमर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को रालोद-सपा गठबंधन ने बड़ौत व छपरौली पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। छपरौली से एक बार फिर पूर्व विधायक वीरपाल राठी व बड़ौत से पार्टी के कई दिग्गजों को दरकिनार कर जिला बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट पर विश्वास जताया है। दरअसल, बड़ौत व छपरौली विधानसभा सीट पर कई दिनों से घमासान मचा हुआ था। रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने सभी दावेदारों को दिल्ली बुलाकर बातचीत भी की थी। सोमवार को रालोद व सपा गठबंधन ने छपरौली व बड़ौत सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बागपत विधानसभा सीट के लिए रालोद पहले ही पूर्व मंत्री कोकब हमीद के पुत्र अहमद हमीद को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुका है। गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को बागपत जिले की तीनों सीटों में एक भी सीट नहीं मिली। तीनों ही सीटों पर अब रालोद प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। वीरपाल राठी वर्ष 2012 में छपरौली विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक रह चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^