बाइक-कार टक्कर से तीन लोगों की मृत्यु
13-Jun-2022 01:13 PM 4677
छिंदवाड़ा, 13 जून (AGENCY) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि छिंदवाड़ा नागपुर रोड पर बोरगांव के समीप कल रात एक कार से बाइक में सवार तीन व्यक्तियों के टकरा जाने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतको की पहचान अर्जुन उइके, दिलावर और नितेश उइके के रुप में हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^