बाजार के व्यवस्थित और कुशल कामकाज के लिए प्रतिबद्ध: सेबी
04-Feb-2023 11:46 PM 4815
नयी दिल्ली 04 फरवरी (संवाददाता) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शनिवार को कहा कि वह शेयर बाजार में निष्पक्षता, कुशलता और उसकी मजबूत बुनियाद बनाये रखने के साथ सभी जरूरी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेबी की ओर आज यहां जारी बयान में किसी का नाम लिए बिना कहा गया है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शेयर बाजार निर्बाध, पारदर्शी, कुशल तरीके से काम करे, जैसा कि अब तक होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार में निवेशकों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^