बालिकाएं है देश के भविष्यकाल पथ प्रदर्शक-दिया कुमारी
27-Oct-2024 08:56 PM 5963
अजमेर 27 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बालिकाओं को भारत के भविष्य में समाज की पथ प्रदर्शक बताते हुए कहा है कि वे रचनात्मकता के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होती है और यह परिवर्तन समाज को नई दिशा देगा। श्रीमती दिया कुमारी रविवार को यहां मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बोल रही थी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी। उन्होंने कहा कि छात्राएं भारत के भविष्य में समाज की पथ प्रदर्शक बनेगी। इनके द्वारा अपनी मेधा एवं नैतिकता के बल पर देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। इनके द्वारा प्रदेश और देश का नाम रोशन किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^