बांदा में केन नदी में पांच बच्चे डूबे,चार की माैत एक लापता
30-Aug-2023 11:24 PM 7744
बांदा 30 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी क्षेत्र में बुधवार को स्नान करने गए पांच बच्चे केन नदी में डूब गए। इस हादसे में दो किशोरियों समेत चार बच्चों की मृत्यु हो गई जबकि एक की तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी मिश्र ने बताया कि गुरगवां गांव में पांचण्5 बच्चे ण्केन नदी में स्नान करने गए थे। स्नान करते समय पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर तत्काल मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चार बच्चों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा जहां चारों बच्चों को मृत घोषित किया गया। मृतकों की पहचान गुरगवां गांव निवासी रामकृपाल की 18 वर्षीय पुत्री राखी , लवलेश के 5 वर्षीय पुत्र सूर्यांश, रामविशाल की 14 वर्षीय पुत्री विजय लक्ष्मी और दिनेश के आठ वर्ष के पुत्र पुष्पेन्द्र के रूप में की गई है। एक अन्य बच्चा अब भी लापता है जिनकी की तलाश गोता खोरो द्वारा की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^