बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
31-Jul-2023 06:26 PM 5355
वेलिंग्टन, 31 जुलाई (संवाददाता) जाम्बिया की बारबरा बांदा ने सोमवार को कोस्टा रिका के खिलाफ ग्रुप-सी मुकाबले के 31वें मिनट में पेनल्टी किक से महिला विश्व कप इतिहास का 1,000वां गोल किया। जाम्बिया की 23 वर्षीय कप्तान ने अपने चतुर रनअप से गोलकीपर डेनिएला सोलेरा को छकाया और आसानी से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इसके तुरंत बाद, फीफा ने सोशल मीडिया पर बांदा के लिये बधाई पोस्ट की। पिछले दो मुकाबलों में हारने वाली ज़ाम्बिया ने अंतत: कोस्टा रिका को 3-1 से हराकर अपने विश्व कप अभियान का सकारात्मक अंत किया। कोस्टा रिका जीत का स्वाद चखे बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। गौरतलब है कि ज़ाम्बिया पहली बार महिला विश्व कप में हिस्सा ले रहा था। यह महिला विश्व कप में इस टीम का दूसरा गोल था। जाम्बिया का पहला गोल मैच के तीसरे मिनट में लुशोमो म्वेम्बा ने किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^