बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मयंक,राणा को जगह
28-Sep-2024 11:48 PM 3825
मुबंई 28 सितंबर (संवाददाता) बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने छह अक्टूबर से शुरु होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिये 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गयी। 2026 में टी20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुये टीम में युवा प्रतिभाओं को तवज्जो दी गयी है। इस साल आईपीएल में तूफानी रफ्तार से गेंद फेंक कर दुनिया का ध्यान खींचने वाले मयंक यादव को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। मयंक ने पिछले आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ 156.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। हालांकि आईपीएल के दौरान चोट ने उन्हे परेशान किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^