बाराबंकी में सड़क हादसे में 24 घायल
04-Sep-2024 05:00 PM 5367
बाराबंकी 4 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अयोध्या लखनऊ हाईवे पर दो निजी बसों के ओवरटेक करने में हुये हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सुमेरगंज के पास दो निजी बसों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मिल्कीपुर से लखनऊ जा रही बस सुमेरगंज के पास पहुंची ही थी कि शाहगंज से लखनऊ जा रही बस ने ओवरटेक किया। चालक की लापरवाही से दोनों बसें टकरा गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^