बारिश के कारण बेंगलुरु और पंजाब के मैच में विलंब
18-Apr-2025 10:22 PM 8145
बेंगलुरु 18 अप्रैल (संवाददाता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 34 मुकाबला यहां हो रही बारिश के कारण देर से शुरु होने के आसार है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार टॉस के समय यहां हल्की बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए पिच और मैदान को कवर किया गया है। बारिश के कारण निर्धारित समय पर होने वाला टॉस भी नहीं हो पाया है। बारिश रूकने के बाद अगर खेल शुरु होता है तो यह इस सत्र में पहली बार होगा जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्‍स (पीबीकेएस) की भिड़ंत होंगी। अंत तालिका के अनुसार दोनों टीम छह मैच में चार जीत के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^