बारिश ने खेल बिगाड़ा, गीले आउटफील्ड के कारण इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स मुकाबला रद्द
19-Sep-2022 11:47 PM 5619
इंदौर, 19 सितंबर (संवाददाता) इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के बीच सोमवार को होल्कर स्टेडियम में निर्धारित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के मैच नंबर-12 को भारी बारिश के बाद रद्द कर दिया गया। खेल शुरू होने के एक घंटे बाद हुई भारी बारिश ने मैदान को खेल के लिए अयोग्य बना दिया। अंपायार और मैच रेफरी ने मैदान का पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद अंतिम फैसला लिया। मैच अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया और मैच को रद्द करने का फैसला किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^