बच्चों के भविष्य को आकार देने में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण : सकीना
14-Nov-2024 10:05 PM 2924
श्रीनगर, 14 नवंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना मसूद ने गुरुवार को कहा कि बच्चों के भविष्य को आकार देने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी) कश्मीर में बाल दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सुश्री मसूद ने कहा “ बच्चे हमारे बगीचे के फूल हैं और हमारे जम्मू-कश्मीर का भविष्य उन पर निर्भर है।” उन्होंने जोर दिया कि बच्चों के भविष्य को आकार देने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों, खासकर शिक्षकों से बच्चों में रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा उन्हें कल की चुनौतियों के लिए तैयार करने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^