बडगाम में आतंकवादी हमला, एक टिक टेकर की मौत, भतीजा घायल हो गया
25-May-2022 11:37 PM 3372
श्रीनगर 25 मई (AGENCY) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार शाम हुए आतंकवादी हमले में एक महिला टिक टेकर की मौत हो गई और उसका 10 वर्षीय भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम 7.55 बजे हाशरू चदूरा में घटित हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हशरू चदूरा निवासी खजीर मोहम्मद भट की पुत्री अमरीन भट की उसके घर पर गोली मार दी। घायल अवस्था में उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में अमरीन का 10 वर्षीय भतीजे के हाथ में गोली लगी है। अमरीन एक टेलीविजन कलाकार, टिक टेकर थी और एक सोशल मीडिया फेसबुक काफी लोकप्रिय थी। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “शाम करीब 19.55 बजे आतंकवादियों ने हुशरू चदूरा निवासी खज़ीर मोहम्मद भट की पुत्री अमरीन भट को उनके घर पर गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के समय उसका 10 साल का भतीजा भी घर पर ही था और उसके हाथ में गोली लगी है।” पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए- तैयबा के तीन आतंकवादी इस जघन्य घटना में शामिल थे। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है और अधिकारी इस आतंकवादी अपराध की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^