बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
19-Aug-2024 08:53 PM 7824
रांची,19अगस्त (संवाददाता)भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्यौहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर सभी बहनों ने विधायक बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके लम्बी उम्र की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^