बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन मार्च
05-Aug-2022 06:58 PM 4676
पटना 05 अगस्त (AGENCY) बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत आज बिहार में पार्टी की ओर से राजभवन मार्च निकाला गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी पटना में राजभवन मार्च किया। हालांकि मौजूद पुलिस ने उन्हें राजभवन जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान देश में महंगाई से परेशान लोगों के हितों की केंद्र सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा गया कि ‘साथ तुम्हारे पुलिस का बल, हम सच के तपधारी हैं इसलिए महंगाई पर हल्ला बोल जारी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह महंगाई के खिलाफ एक आवाज़ उठी है, अन्याय के खिलाफ एक आवाज़ उठी है और आवाज़ अब नहीं दबेगी। देश के लोगों को जिस प्रकार से महंगाई के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है उसके खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल जारी रहेगा। इसे लेकर आज राष्ट्रव्यपी आंदोलन किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^