बहराइच के दोषियों को मिलेगी सख्त सजा: योगी
16-Oct-2024 12:35 AM 1448
लखनऊ, 15 अक्टूबर (संवाददाता) बहराइच में हिंसा का शिकार बने युवक के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। बहराइच में रविवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में रामगोपाल मिश्र नामक युवक की हत्या कर दी गयी थी। मृतक के परिजन मंगलवार को योगी आदित्यनाथ से मिले। श्री योगी ने परिवार को भराेसा दिलाया कि दोषियों को उनके किये की सजा मिलेगी और परिवार को न्याय दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मृतक रामगोपाल के भाई किशन ने कहा कि परिवार मुख्यमंत्री से मिल कर संतुष्ट है और उन्हे न्याय का भरोसा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^