बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुका है एनडीए: भानु वर्मा
24-May-2024 10:57 PM 3839
देवरिया,24 मई (संवाददाता) केंद्रीय सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने दावा किया कि पांच चरणों के मतदान के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुमत के आंकड़ों से काफी आगे निकल चुका है। श्री वर्मा ने कहा कि आज देश में मोदी के नाम की लहर नहीं बल्कि सुनामी चल रही है। पांच चरणों के मतदान के बाद जो अपडेट मिल रहे हैं। उसके अनुसार एनडीए गठबन्धन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से आगे निकल चुकी है।आगे के दो चरणों मे सीटों का आंकड़ा 400 पार कर जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^